Doordrishti News Logo

मौसम होने लगा शुष्क, मानसून होने लगा विदा

जोधपुर, प्रदेश में अब मानसून विदा ले चुका है। इसके बुधवार से रूखत करने की संभावना है। इससे अब प्रदेश के कई जिलों में मौसम शुष्क बनना शुरू हो जाएगा। जोधपुर संभाग में बादलों की आवाजाी के बीच मौमस शुष्क बनने लगा है। अब मेघ नहीं बरस रहे। मगर उनकी आवक बनी है। मंगलवार को भी दिन भर आसमां में बादलों डेरा रहने के साथ तेज धूप भी खिली। बारिश नहीं हुई। ग्रामीण इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा। मौसम में अब बदलाव साफतौर पर देखा जा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो मानसून अब 6 अक्टूबर से रूखसत करना शुरू कर देगा।

बुधवार से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में 6 अक्टूबर से मौसम अधिकांश जगह शुष्क रहेगा। पश्चिमी क्षेत्र से एक बार फिर गर्म हवाएं आनी शुरू होंगी। इसके चलते राजस्थान के कई जिलों में अगले कुछ दिनों में तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। शहर में आज दिन का तापमान भी 34 डिग्री तक बना रहा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews