Doordrishti News Logo

कॉफी मग में कलाकृति बना कर दिया पानी बचत का संदेश

जोधपुर, शहर की क्रिएटिव आर्टिस्ट अनुराधा अरोड़ा ने कॉफी के मग पर कॉफी के ऊपर कलाकृति बना कर पानी बचाने का संदेश दिया है। पूरी दुनियां में पानी की कमी हो रही है,विश्वस्तर पर पानी बचाने के लिए चिंतन-मनन हो रहा है। पानी के बिना जीवन सम्भव नही है। शहर के घरों में अवेर्नेस नही होने की वजह से पानी व्यर्थ बहता रहता है। इस लापरवाही को रोकते हुए सभी को पानी की बचत करनी चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर पानी बचत की आमजन में जागरूकता के लिए कॉफी में आकर्षक डिजाइन बना कर पानी बचाने का संदेश काफी आर्टिस्ट अनुराधा ने दिया है।

कॉफी मग में कलाकृति बना कर दिया पानी बचत का संदेश

उन्होंने पानी बचाने के कुछ टिप्स भी साझा किए। दांत ब्रश करते समय नल को बंद रख सकते हैं। शावर,टब की जगह बाल्टी से स्नान करें। टॉयलेट फ्लश में रेत से भरी बोतल रख सकते हैं। बरसात के पानी को स्टोर कर काम में ले सकते हैं। पौधों को पानी देने के लिए वाटरिंग कैन का प्रयोग कर सकते हैं। स्कूल में बच्चों को जल सरक्षण की शिक्षा दी जाए ताकि बच्चे भी पानी की कीमत समझ सकें।

अनुराधा अरोड़ा ने कॉफी पर कलाकृति बनाने के लिए कई अवार्ड्स जीते हैं। हाल ही में उन्हें देहली में द क्रेजी टाइल्स की ओर से पावरफुल वीमन अवार्ड भी मिला है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026