Doordrishti News Logo

फ्रूट के ठेले पर महिने भर से नकली नोट चला रहा था,आखिरकार पकड़ा गया

  • ठेला चालक ने संदेह होने पर पूछताछ की
  • भागने लगा तब पकड़ा गया

जोधपुर,शहर के बनाड़ स्थित सारण नगर पुल के नजदीक पुलिस चौकी के पास में फ्रूट के ठेले पर एक युवक महिने भर से नकली नोट देकर फ्रूट खरीद रहा था। आखिरकार बदमाश 4 अक्टूबर को ठेले वाले के हत्थे चढ गया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। नकली नोट पर नोडल थाना सरदारपुरा में इस बारे में मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड पर लिया गया है। जिससे अब पूछताछ की जा रही है।

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि मूलत: बावड़ी खेड़ापा हाल नांदडी बनाड़ निवासी ओमप्रकाश पुत्र पेमाराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह सारण नगर पुल के नजदीक पुलिस चौकी के पास में अपना फ्रूट का ठेला लगाता है। उसके साथ में पार्टनर बैनण निवासी प्रकाश एवं कन्हैयालाल भी बैठते हैं। पिछले एक महिने से कोई उन्हें नकली नोट देकर फ्रूट खरीद कर ले जाता है। 4 अक्टूबर की रात को एक शख्स आया और दस किलो मौसंबी का कट्टा मांगा। तब उसने सौ और दो सौ नोट दिया। तीन सौ रूपए हुए थे। नोट चेक करने पर नकली लगने पर वहां आए ग्राहक युवक से पूछताछ की तो उसने नोट लेकर फाड़ दिए और भागने लगा, तब उसे पकड़ लिया गया। बाद में आरोपी को बनाड़ पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बाप कस्बे के खिदरत निवासी रिछपाल पुत्र धनाराम विश्नोई होना बताया। थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि आरोपी के पास से 200 रूपए के दो नोट नोट जब्त हुए हैं। उससे इस बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। कोर्ट में पेश कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: