• आरोपी गिरफ्तार
  •  पूछताछ जारी

जोधपुर, जिले के एक गांव में रात को घर में अकेली बच्चों के साथ सो रही महिला के साथ पड़ौसी युवक ने दुष्कर्म किया। महिला के मुंह में कपड़ा ठूँस दिया गया। बाद में बदमाश भाग निकला। पुलिस ने घटना में मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ग्रामीण पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीया विवाहिता ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका पति जोधपुर में मजदूरी करता है और वह रात को घर पर अकेली ही रहती है। तब 28 अगस्त की मध्यरात्रि को वह अपने बच्चों के साथ सो रही थी। तब उसके घर के पास ही रहने वाला इब्राहिम नाम का शख्स दीवार फांद कर आ गया। उससे दुष्कर्म किया। पास में बच्चों के जागने पर वे चिल्लाए तब तक बदमाश भाग गया। उसकी पहचान के बाद पुलिस में केस दर्ज करवाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें – घर में करंट लगने से तीन की मौत महिला, किशोर व एक युवक को लगा करंट

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लीकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews