निर्वाचक नामावलियों के पठन के लिए वार्ड सभाएं आज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निर्वाचक नामावलियों के पठन के लिए वार्ड सभाएं आज। राज्य निर्वाचन आयोग,राजस्थान,जयपुर के निर्देशानुसार अर्हता 01 जनवरी, 2026 के संदर्भ में नगर निकायों की निर्वाचक नामावलियों के प्रारूप प्रकाशन के पश्चात आगामी कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी जोधपुर जवाहर चौधरी ने बताया कि बुधवार 25 मार्च को वार्ड एवं मतदान केन्द्र स्तर पर वार्ड सभाओं का आयोजन कर निर्वाचक नामावलियों का पठन किया जाएगा। इसके साथ ही बुधवार,25 मार्च से मंगलवार,07 अप्रैल, 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
महिला के फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल बदनाम करने का आरोप
उन्होंने बताया कि इस दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष अभियान भी आयोजित किए जाएंगे,जिनकी तिथियां रविवार,29 मार्च,एवं रविवार, 05 अप्रैल निर्धारित की गई हैं।
चौधरी ने निर्देश दिए कि सभी निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों के अधीन कार्यरत प्रगणक संबंधित वार्ड एवं मतदान केन्द्रों पर वार्ड सभाओं का आयोजन सुनिश्चित करें तथा प्रारूप निर्वाचक नामावली का पठन करें। साथ ही, प्रगणकों द्वारा दावे एवं आपत्तियों की अवधि एवं विशेष अभियान की तिथियों की जानकारी आमजन को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए,ताकि अधिक से अधिक मतदाता इस प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।
