Doordrishti News Logo

6 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त तस्करी का वांछित अपराधी गिरफ्तार

जोधपुर, शहर की कुड़ी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरण में डेढ़ साल से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी डोडा पोस्त तस्करी में वांछित था।

कुड़ी थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया कि थाना क्षेत्र में डेढ़ साल पहले डोडा पोस्त तस्करी के वांछित अपराधी झारखंड के चतरा स्थित जोरी निवासी राजू यादव उर्फ कौआ यादव पुत्र देवकी यादव को गिरफ्तार कर लाया गया है। उस पर 6 क्विंटल 58 किलो डोडाा पोस्त का आरोप लगा था। जिसमें वह वांछित चला आ रहा था। उसे पुलिस की  टीम ने शनिवार को गिरफ्तार किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: