Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के भदवासिया फल सब्जी मंडी के सरकारी क्वार्टर दो गैस सिलेंडर में आग पकड़ से एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे घर की दीवार व दरवाजे टूट कर विखर गए। गनीमत रही कि कोई जानमाल का नुकसान नही हुआ। नागोरी गेट अग्निशमन केंद्र के फायरमैन मुकेश सैनी ने बताया कि देर रात लगभग 11:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर फल मंडी भदवासिया में सरकारी क्वार्टर में दो गैस की टंकी में आग लग गई जिसमें से एक टंकी में ब्लास्ट हुआ जिससे घर की दीवार व दरवाजे सारे टूट कर अस्त व्यस्त हो गए।

Wall of house broken due to gas cylinder explosion

तुरन्त मौके पर पहुंचे अग्निशमन योद्धा ने दूसरी टंकी पर समय रहते कंट्रोल कर लिया। इस अग्निकांड से मोहल्ले वासियों में दहशत का माहौल हो गया। धमाके की गूंज लगभग 2 किलोमीटर तक सुनाई दी। पुलिस के जवानों के साथ अग्निशमन केंद्र नागोरी गेट से फायर अधिकारी लोकेश गोठवाल के निर्देशन में दो वाहन रवाना किए गए। विकराल आग पर लगभग 1 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। इस आग बुझाने में फायरमैन ज्ञाना राम बिश्नोई ,शैलेंद्र सिंह, राकेश, विनोद,उत्तम सिंह, विकास कुमार एवं वाहन चालक राहुल अवस्थी,योगेश कुमार मील ने अहम भूमिका निभाई।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026