Doordrishti News Logo

अधिकांश बूथों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू,9 बजे तक लगभग 10.19 प्रतिशत मतदान

  • लोकसभा चुनाव-2024
  • मॉक पोल के दौरान 2 बैलट यूनिट,15 कंट्रोल यूनिट और 22 विविपैड बदले गए
  • मतदान शुरू होने के दौरान 9 बजे के मतदान के बाद दो जगह कंट्रोल यूनिट,बैलेट यूनिट और विवि पैड बदलने पड़े
  • सुबह 9 बजे तक सर्वाधिक मतदान सरदापुरा में और सबसे कम मतदान बिलाड़ा में हुआ

जोधपुर,अधिकांश बूथों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू,9 बजे तक लगभग 10.19 प्रतिशत मतदान। लोकसभा चुनाव2024 के तहत दूसरे चरण में राज्य के13 लोकसभा क्षेत्रों के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। इसी तरह जोधपुर लोकसभा सीट के लिए अधिकांश बूथों पर सुबह मतदान शांतिपूर्ण शुरू हुआ।

पूरे लोकसभा निवार्चन क्षेत्र में सुबह मॉक पोल के दौरान 2 बैलेट यूनिट,15 कंट्रोल यूनिट और 22 विवि पैड बदले गए। जिसकी वजह इन बूथों में मतदान देरी से शुरू हो पाया। सरदारपुरा और सूरसागर विधान सभा के में 9 बजे तक के मतदान के बाद कंट्रोल यूनिट,बैलेट यूनिट और विवि पैड बदलने पड़े। सुबह 9 बजे तक 10.19 प्रतिशत मतदान हुआ,इसमें पोकरण के आंकड़े शामील नही हैं।

पूरी खबर यहां क्लिक करके पढ़िए- 2 महीने से फेफड़े में फंसी सुपारी बिना बेहोश किए निकाल कर बचाई जान

जोधपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है, कहीं से भी गड़बड़ी की सूचना नही मिली है। सूरसागर विधान सभा के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 20 सेक्टर के एसेंट स्कूल के एक बूथ में लंबी कतारें लगी थी,यहां लाइन में लगे मतदाताओ ने धीमे हो रहे मतदान पर नाराजगी जाहिर की। एक मतदाता 21/304 निवासी राजेन्द्र तो काफी देर लाइन में लगने के बाद नम्बर नही आने पर बिना वोट दिए घर लौट गए।

इसे भी पढ़िए- कड़ी सुरक्षा में चुनाव,4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

सुबह 9 बजे तक सर्वाधिक मतदान सरदापुरा में और सबसे कम मतदान बिलाड़ा में हुआ। सरदापुरा में सुबह 9 बजे तक सर्वाधिक 12.31प्रतिशत मतदान हो चुका था। इसी प्रकार सबसे कम बिलाड़ा में 8.35 प्रतिशत मतदान हुआ था।

फलोदी में 11.04 प्रतिशत,लोहावट में 11.15 प्रतिशत,शेरगढ़ 10.80 प्रतिशत, ओसियां 9.85 प्रतिशत, भोपालगढ़ 8.69 प्रतिशत, सरदारपुरा 12.31 प्रतिशत, जोधपुर 9.16 प्रतिशत, सूरसागर 9.16 प्रतिशत,लूनी 9.68 प्रतिशत और बिलाड़ा 8.35 प्रतिशत मतदान हुआ।

मॉक पोल के दौरान इन विधानसभा में बदले मशीन
सरदारपुरा विधान सभा में 1 कंट्रोल यूनिट और 1 विवि पैड बदला गया।जोधपुर शहर विधान सभा मे 1 कंट्रोल यूनिट और 1 विवि पैड बदलना पड़ा।सूरसागर विधान सभा में 2 कंट्रोल यूनिट और 8 विवि पैड बदले गए।लूनी विधान सभा में 1 बैलट यूनिट,2 कंट्रोल यूनिट और 1 विवि पैड बदला गया। पोकरण विधान सभा में 2 कंट्रोल यूनिट और 2 विवि पैड बदलने पड़े।

मतदान दौरान 9 बजे बदले मशीन
सरदारपुरा व सूरसागर विधान सभा में सुबह मतदान शुरू होने के बाद 9 बजे तक मतदान के बाद फिर से मशीन में गड़बड़ी होने पर बदली गई।सरदापुरा विधान सभा में 1बैलट यूनिट,1 कंट्रोल यूनिट और 1 विवि पैड बदलना पड़ा। इसी प्रकार सूरसागर विधान सभा में 2 बैलेट यूनिट,2 कंट्रोल यूनिट और 2 ही विवि पैड बदले गए,उसके बाद से मतदान सुचारू चल रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ का एप यहां से इंस्टॉल कर सकते हैं  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बच्चों को भी हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक लक्षणों को न करें नजरअंदाज: डॉ.प्रदीप जैन

बच्चों को भी हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक लक्षणों को न करें नजरअंदाज: डॉ.प्रदीप जैन

October 29, 2026
विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

October 29, 2026
बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

October 29, 2026
जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026