Doordrishti News Logo

विजयलक्ष्मी पटेल महिला कांग्रेस की देहात जिलाध्यक्ष नियुक्त

जोधपुर, कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की महासचिव विजयलक्ष्मी पटेल को जोधपुर महिला कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व जोधपुर शहर विधायक मनीषा पवार की लिस्ट में विजयलक्ष्मी पटेल कांग्रेस विचारधारा की एक समर्पित कार्यकर्ता रहीं हैं। देश की राजधानी दिल्ली या प्रदेश की राजधानी जयपुर में आयोजित काँग्रेस की सभी रैलियों में पटेल अपनी टीम के साथ सदैव अग्रणी रहीं हैं। जोधपुर जिले के धवां निवासी विजयलक्ष्मी पटेल के पिता प्रेमाराम चौधरी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, स्व मोतीलाल बोरा, स्व परसराम मदेरणा, स्व मान सिंह देवड़ा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पुरानी टीम से जुड़े रहे हैं।

विजयलक्ष्मी पटेल की बुधवार को जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की सूचना मिलने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। दक्षिण कॉंग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष नरेश जोशी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता बाबूलाल चौधरी, सुमन तिलयाचा, पार्षद सुरेश सागर सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजयलक्ष्मी पटेल के निवास पर पहुँच माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं। सभी ने राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी,राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है।

इस मौके पर विजयलक्ष्मी पटेल ने कहा है कि वह कांग्रेस की विचारधारा को देहात इलाके के सभी गांवों में पहुंचाकर कांग्रेस के हाथों को और मजबूत करेंगी। उन्हें शुभकामनाएं देने में एडवोकेट बाबूलाल चौधरी,अनिल जांगू, रामलाल इनाणिया, गोविन्द चौधरी, बाबूलाल भदरेचा, जगदीश नांगल, मांगीलाल लालिया, गिरधारीलाल चौधरी शामिल थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed