Doordrishti News Logo
  • महावीरचक्र ब्रिगेडियर स्व.उदय सिंह की पत्नी को सुपुर्द की मशाल
  • भारत-पाक युद्ध 1971 की 50वीं वर्षगांठ
  • दिल्ली से रवाना हुई थी विजय मशाल
  • भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा मनाया जा रहा है स्वर्णिम विजय वर्ष
  • लेफ्टिनेंट जनरल पीएस मिन्हास जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने उदयसिंह भाटी को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट :- लोकेश द्विवेदी,बालेसर

जोधपुर,1971 के युद्व में भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत की 50 वीं वर्षगांठ के मौके पर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा मनाए जा रहे र्स्वणिम विजय वर्ष के उपलक्ष में दिल्ली से रवाना हुई विजयी मशाल जोधपुर जिले के शेरगढ तहसील के गड़ा गांव में भारत पाक युद्व 1971 के महावीर चक्र विजेता बिग्रेडियर स्व. उदयसिंह भाटी के घर पहुंची। जहां सेना के आला अफसरों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रदांजली दी।

विजय मशाल महावीर चक्र

दिल्ली से रवाना हुई विजयी मशाल पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर जिले के शेरगढ तहसील के गड़ा गांव में 1971 के भारत पाक युद्व के महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर उदयसिंह भाटी के घर पहुंचे। जहां पर विजय मशाल ब्रिगेडियर उदयसिंह भाटी की पत्नी को सुर्पद की।

लेफ्टिनेंट जनरल पीएस मिन्हास जनरल ऑफिसर कमांडिग कोर्णाक कोर ने माल्यार्पण कर युद्ववीर बिग्रेडियर उदयसिंह भाटी को श्रदाजंली दी। उन्होने व अन्य अतिथियों ने पुष्प अर्पित किए। आवा के जनरल प्रेसिडेंट अरूणा मिन्हास ने ब्रिगेडियर भाटी की पत्नी एवं पुत्र कर्णसिंह सहित परिजनों को सम्मानित किया।

लेफ्टनेंट जनरल मिन्हास ने बिग्रेडियर भाटी के द्वारा की गई देश सेवा पर विचार प्रकट किए एवं उनकी बहादुरी का उल्लेख किया। बिग्रेडियर भाटी के घर से पवित्र मिटटी को सम्मान पूर्वक नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्व स्मारक ले जाया गया। इस मौके शेरगढ विधायक मीना कवंर राठौड़ एवं पीसीसी सदस्य उम्मेदसिंह राठौड़ सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी मौजूद थे।

>>> महिला कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में किया प्रदर्शन

 

 

Doordrishti news Youtube channel :- https://youtube.com/channel/UCr2x-Kil2x7C6UkiN89quTA

Doordrishti Whatsapp :- https://chat.whatsapp.com/BLySiCfL9pxHnKsZ0FGZpW

Doordrishti Facebook :- https://www.facebook.com/doordrishtinews/

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

Rajasthan: बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों के प्रति हमारे कर्तव्यों का दस्तावेज- भजनलाल

February 12, 2026

Rajasthan: विधानसभा में राज्य का बजट पेश

February 12, 2026

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े गुरुवार को जोधपुर आएंगे

February 11, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बजट को दिया अंतिम रूप

February 11, 2026

IIT जोधपुर और राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बीच ऐतिहासिक समझौता

February 11, 2026

आईआईटी व एसएलआईईटी के मध्य एमओयू

February 10, 2026

भाजपा नेता धाणदिया दीनदयाल उपध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश सह संयोजक नियुक्त

February 10, 2026