जोधपुर संभाग में सीमावर्ती इलाकों में बढ़ाई सतर्कता

  • ऑपरेशन सिंदूर
  • अधिकारी ले रहे फीडबैक
  • ब्लैक आउट का समय बढऩे के साथ स्कूलों कॉलेजों में भी छुट्टियां घोषित

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर संभाग में सीमावर्ती इलाकों में बढ़ाई सतर्कता। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से पाकिस्तानी आतंकी गढ़ पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद अब जोधपुर के सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है। बुधवार को सीमावर्ती इलाकों में ब्लैक आउट घोषित होने के बाद सतर्कता में तेजी लाई गई है।

इसे भी पढ़ें हैउत्तरकाशी के गंगनानी के पास हेलीकॉप्टर क्रैश 6 लोगों की मौत

जोधपुर संभाग में स्कूलों एवं कॉलेजों में छुट्टियों के साथ परीक्षाएं भी आगामी आदेश तक रद्द कर दी गई है। जोधपुर संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह,जोधपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल,रेंज आईजी विकास कुमार एवं पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह द्वारा लगातार फीडवैक लिया जा रहा है। जोधपुर संभाग के जैसलमेर, बाड़मेर,बालोतरा,फलोदी और जोधपुर में विशेष रूप से सर्तकता बरती जा रही है। जोधपुर सामरिक दृष्टिकोण से अतिविशिष्ट माना जाता है।

ब्लैक आउट के समय संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह,पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह ने गणेश मंदिर की टेकरी से मोर्चा संभाले रखा। डीसीपी वेस्ट राजर्षि राज वर्मा और आलोक श्रीवास्तव ने जोधपुर के मेहरानगढ़ किले से नजर रखी थी।

अफवाहों से सावधान रहने की जरूरत 
इधर तनावग्रस्त हालात के बीच जिला परिषद सीईओ धीरज कुमार सिंह ने संदेश जारी है जिसमें किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने को कहा है। उन्होंने सतर्क और सावधान रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकारी माध्यमों से मिलने वाली सूचनाओं पर ही ध्यान देवें। अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस को सूचना दी जाए।

उन्होंने बताया कि आपातकालीन स्थिति के लिए खुद को तैयार रखें। पहचान पत्र,राशन कार्ड,जरूरी कागज़ात व आवश्यक वस्तुएं एक थैले में तैयार रखें। नजदीकी सुरक्षित स्थान या सामुदायिक भवन जैसे विद्यालय,पंचायत भवन की भी जानकारी रखें। सीमावर्ती इलाकों में रहने वालों को भी अफवाहों से बचना चाहिए। संदिग्ध वस्तु या सामग्री नजर आने पर पुलिस को तत्काल सूचना दें।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026