• जिला प्रमुख का चुनाव दिलचस्प मोड़ पर
  • चुनाव परिणाम का बेसब्री से इंतजार
  • किसके सिर पर होगा जिलाप्रमुख का ताज पता चलेगा आज

जोधपुर, आज जिला प्रमुख के हो रहे चुनाव में दावेदारी को लेकर कांग्रेस में काफी खींचतान हो गई। जिला प्रमुख के लिए कांग्रेस ने लीला मदेरणा को पार्टी से प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन सदस्यों ने और दावेदारो दावेदारी पेश कर दी।

कांग्रेस दावेदारों में तकरार

इनमें कांग्रेस के नेता बद्रीराम जाखड़ की बेटी मुन्नी देवी और निर्विरोध चुनी गई नेहा ने भी दावेदारी कर निर्दलीय फार्म भर दिया। नाम वापसी और समर्थन के लिए काफी मन्नते भी हुई, तकरार भी हुई। कांग्रेस नेताओं में तकरार का वीडियो भी वाइरल हो गया।

कांग्रेस दावेदारों में तकरार

इस वीडियो में ओसिया विधायक दिव्या मदेरणा से बहस कर रहे नेहा चौधरी के परिजन दिखाई दे रहे हैं। नेहा चौधरी जिला प्रमुख पद के लिए अब भी मैदान में डटी हुई हैं। कांग्रेस के टिकट पर जिला परिषद सदस्य बनी नेहा
तकरार के दौरान मौजूद है पूर्व जिला प्रमुख मुन्नी देवी गोदारा। मुन्नी देवी भी जिला प्रमुख पद पर है मैदान में हैं। समय सीमा के बाद मुन्नी देवी और नेहा समर्थकों के साथ नाम वापसी के लिए पहुंची थी जो वीडियो में तकरार में दिख रही हैं।

कांग्रेस दावेदारों में तकरार

ये भी पढें – बोलरो में टंकी लगाकर बायोडीजल का अवैध कारोबार

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews