Doordrishti News Logo

शातिर बाइक चोर को पकड़ा: 25 वाहन चोरी की वारदातों का लगा पता

  • राजकॉप ऐप पर फोटो मिलान में चोरियों का खुलासा
  • चुराई गई बाइक भी जब्त -दस दिन में दस बाइक उड़ाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शातिर बाइक चोर को पकड़ा: 25 वाहन चोरी की वारदातों का लगा पता।शहर की बासनी पुलिस ने शातिर वाहन चोर को पकड़ा है। शहर भर में चोरी हुई 25 गाडिय़ों के संबंध में इस बारे में पता लगा। राजकॉप ऐप पर फोटो मिलान के बाद पता लगा कि आरोपी शातिर वाहन चोर है। आरोपी ने 27 मई को ही सांगरिया से एक बाइक को चुराया था। सीसीटीवी फुटेज में बाइक चुरा कर ले जाते दो शख्स नजर आने पर पहचान की गई। तब एक शातिर अब पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेन्द्र सिंह देवड़ा व सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त पश्चिम छवि शर्मा के सुपरविजन में बासनी थानाधिकारी नितिन दवे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इस पर शातिर मोटरसाईकिल चोर रविन्द्र नाथ उर्फ रवि कल्ला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने दो दर्जन से ज्यादा गाडिय़ों को चुराना स्वीकार किया है।

घटना को लेकर 27 मई को सारण नगर बंटियों की ढाणी बावरला निवासी सहीराम विश्रोई ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उसकी एक बाइक 12 मई को फैक्ट्री एमबी.इण्डस्ट्रीज सांंगरिया के अन्दर खड़ी की थी,सुबह देखा तो बाइक नहीं मिली। इस पर फुटेज चैक करने पर दो शख्स बाइक को ले जाते दिखे। पुलिस ने अब आरोपी खुडाला झंवर निवासी रविन्द्र नाथ उर्फ खल्ला को गिरफ्तार किया। उसने अपने सहयोगी बांकली जालोर निवासी मुकेश नाथ पुत्र बागनाथ के साथ मिलकर कई वारदातें करना स्वीकार किया।

तीन मंजिला मकान में हुई 70 लाख की चोरी का खुलासा नकबजन गिरफ्तार

यहां से चुराई गई गाडिय़ां 
करीब 2 माह पूर्व पाल मेला रोड शराब के ठेके के सामने राधा कृष्ण विहार गली के एक मकान के सामने से एक स्पलेण्डर मोटरसाईकिल की चोरी की है।

15-20 दिन पूर्व सांगरिया फाटा इन्द्रानगर में काना भाट के मकान के सामने से स्पेलण्डर गाड़ी चोरी की थी।

15-20 दिन पूर्व राशन वाली गली में आगे जाने पर राधाकृष्ण विहार प्रिया ब्यूटी पार्लर के सामने स्पेलण्डर मोटरसाईकिल चोरी की थी ।

10-15 दिन पहले सांगरिया फाटा पर भवानी सब्जी मंडी के आगे से डिलक्स मोटरसाईकिल की चोरी की ।

15-20 दिन पहले सांगरिया फाटा पर गणेश नगर में पायनियर स्कूल के पास से स्पेलण्डर मोटर साईकिल काले रंग की चोरी की।

12 मई को भोमियाजी थान के पास दीप्ति नगर गली में एक फैक्ट्री के अन्दर घुसकर बाइक चुराई। पास में दो
फैक्ट्रियों में से चार मोबाईल चुराकर ले गए।

14 मई को भरमी पेट्रोल पम्प के सामने गली में मेंजेस्टीक फैक्ट्री के सामने बाइक चोरी।

10 दिन पूर्व पाल मेला रोड भीलों की ढाणियों के पास एक बुलेट मोटरसाईकिल चोरी की। लूणावास खारा के पास झंवर थाना पुलिस द्वारा पीछा करने पर छोडक़र भाग गए।

10 दिन पूर्व दल्ले खान की चक्की के पास से स्पेलण्डर मोटरसाईकिल चोरी करके ले गए।

पुलिस टीम में यह भी थे शामिल 
पुलिस की टीम में सांगरिया चौकी प्रभारी एएसआई पप्पाराम, भूपेंद्र ङ्क्षसह, बासनी थाने के एएसआई पप्पाराम विश्रोई, एएसआई सुमेर सिंह, कांस्टेबल दिनेश नायल, रामदीन,महेंद्र सिंह,दिनेश सैनी,जितेंद्र सिंह,राकेश आदि शामिल थे।