Doordrishti News Logo

तीन मंजिला मकान में हुई 70 लाख की चोरी का खुलासा नकबजन गिरफ्तार

  • पुलिस माल बरामदगी के प्रयास में जुटी
  • 23-24 मई की रात में हुई थी चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीन मंजिला मकान में हुई 70 लाख की चोरी का खुलासा नकबजन गिरफ्तार। शहर के भीतरी क्षेत्र रघुनाथपुरा धर्मपुरा शिव मंदिर खांडाफलसा में सप्ताह भर पहले तीन मंजिला मकान में चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है।

आरोपी रात में सूने मकानों की टोह लेकर वारदात को अंजाम देता है। उससे अब चोरी का माल बरामदगी के प्रयास जारी है। कोर्ट में पेश कर पुलिस अभिरक्षा में लिया जाएगा। घर में तकरीबन 70 लाख के आभूषण और पौने तीन लाख की नगदी चोरी की रिपोर्ट दी गई थी।

एमडीएम अस्पताल में न्यूरोसर्जरी ओपीडी व ओटी दिवस पुनः निर्धारित

रघुनाथपुरा धर्मपुरा शिव मंदिर खांडाफलसा निवासी मो.याकूब पुत्र हाजी अलाद्दीन ने मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि 22 मई को वह अपने व्यापारिक सिलसिले में दिल्ली गया था। 23 मई को उसके भतीजे की पाली में शादी हो रखी थी। इसके लिए परिवार के लोग 23 को बारात लेकर पाली गए थे। इस बीच उसका तीन मंजिला मकान सूना था। जाते समय परिवार के लोगों ने घर के सारे दरवाजे खिड़कियां आदि लॉक कर गए थे।

रिपोर्ट के अनुसार वह गत 24 मई यानी रविवार की अलसुबह परिवार के छह सदस्यों के साथ वापिस जोधपुर लौटा तो घर के मैन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर पता लगा कि घर के दो मंजिल के कमरों में लाइटें चालू थी। इनमें रखी अलमारी आदि के ताले तोडक़र सारा सामान बिखेर दिया गया।

चोर घर से एक मंजिल के कमरें से 29 तोला सोने और 873 ग्राम चांदी के आभूषण के साथ 2.20 लाख की नगदी ले गए, साथ ही अन्य मंजिल में एक कमरें में 13 तोला सोना और 315 ग्राम चांदी के आभूषण चुराने के साथ बच्चों की गुल्लक मेें जमा तकरीबन 56 हजार रूपए ले गए। वहीं सीढिय़ों के पास वाले प्रथम रूम से 5 ग्राम सोने की झूमर जोड़ी ले गए। घर से तकरीबन 42 ग्राम गोल्ड और 1190 ग्राम चांदी चोरी हुई है।

इसे पकड़ा गया 
खांडा फलसा थानाधिकारी सुरेश पोटलिया ने बताया कि प्रकरण में अब शातिर नकबजन बकरामंडी निवासी मो.सोहेब उर्फ दुक्का पुत्र सलीम को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ पहले भी दो चोरी के प्रकरण खांडाफलसा और बालोतरा में दर्ज है। दोनों मामलें कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस टीम में एएसआई नरपत सिंह, हैडकांस्टेबल जयप्रकाश, रमेश कुमार एवं कांस्टेबल रामकल्याण शामिल थे।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026