Doordrishti News Logo

वीर बाल दिवस:भाजपा ने लगायी प्रदर्शनी

छोटे बच्चों को देश के इतिहास व इनके बलिदान के बारे में जानने का अवसर मिला

जोधपुर,वीर बाल दिवस:भाजपा ने लगायी प्रदर्शनी। वीर बाल दिवस मनाने की श्रृंखला में भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के निर्देश पर प्रदर्शनी लगाई गई। शहीद चार शाहजादों एवं उनकी माता को किस प्रकार शहीद किया गया,उसकी प्रदर्शनी संयोजक प्रतिपाल सिंह वालेचा के सानिध्य में लगाई गई।

पावटा चौराहा स्थित महर्षि दाधीच की मूर्ति के पास एवं अशोक उद्योग पर यह आयोजन हुआ,जहां पर बड़े से लेकर छोटे बच्चों ने इस प्रदर्शनी को देखा। इस ऐतिहासिक घटना में किस प्रकार मुगलों ने शाहजादों पर अत्याचार किये,जिनमें दीवार में चुनवा देना,किस प्रकार गिफ्तार किया? गिरफ्तार के दौरान किस प्रकार से उनके पेरों मेें कांटे पड़े इत्यादि की प्रदर्शन लगायी गई है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने कहा इस प्रकार की प्रदर्शन के माध्यम से छोटे बच्चों को देश के इतिहास व इनके बलिदान के बारे में जानने का अवसर मिला है। उनमें एक उज्जवल भविष्य को आकार देने के लिए प्रोत्साहन के स्त्रोत के रूप में प्रेरणा मिली है।

इस प्रदर्शनी को उप महापौर किशन लड्डा,पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कच्छवाह,जगत नारायण जोशी, कार्यक्रम सह-संयोजक गोविन्द्र गहलोत,महेश व्यास,मनीष परिहार, भवानीप्रताप सिंह शेखावत, सुनिल भाटी,दीपक माथुर,जितेेन्द्र सिंह शेखावत,शेलेन्द्र सिंह चौहान,कैलाश गौड़,दिलीप बरमेचा,नवांशु दवे, सुभाष गहलोत, अशोक खींची,दिनेश चौधरी,लक्ष्मण भाटी,अजय पाल सिंह,सुरेश मुथा,कमलेश गोयल, सोनिया कोहली,अंकित पुरोहित, पार्षद अशोक सिंह चौहान सुनील सभवानी,मेघ सिंह,जय राम सुथार, मनीष पटेल,मोहित देवड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता व आमजन ने देखा।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026