तकनीकी कार्यों के कारण विभिन्न ट्रेनें रेगुलेट रहेगी

जोधपुर(डीडीन्यूज),तकनीकी कार्यों के कारण विभिन्न ट्रेनें रेगुलेट रहेगी। पश्चिम रेलवे विभिन्न मार्गों पर तकनीकी कार्य प्रगति पर होने के कारण जोधपुर मंडल से चलने और गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा जिसके तहत ट्रेनें रेगुलेट रहेगी।

जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार पश्चिम रेलवे के विरार- सूरत रेलखंड के मध्य तकनीकी कार्य हेतु लिए जा रहे ब्लॉक के कारण ट्रेन 16588,बीकानेर- यशवंतपुर एक्सप्रेस जो 25 मई को बीकानेर से रवाना होगी और ट्रेन 19028,जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस जो 26 मई को जम्मूतवी से रवाना होगी वह डेढ़-डेढ़ घंटे पश्चिम रेलवे पर रेगुलेट रहेगी।

इसी प्रकार ट्रेन 22497,श्री गंगानगर-तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस जो 26 मई को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह डेढ़ घंटे और ट्रेन 06558 भगत की कोठी- सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल,बेंगलुरू जो 26 मई को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में पश्चिम रेलवे पर 1 घंटे रेगुलेट रहेगी।

सोमवार को भगत की कोठी से अंतिम बार चलेगी सर एम विश्वेश्वरैया एक्सप्रेस

चार ट्रिप रेगुलेट रहेगी बीकानेर- यशवंतपुर एक्सप्रेस
इसी प्रकार दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा मैसूर मंडल के ब्याडगि-देवारागुड्डा स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर तकनीकी कार्य कराए जाने के कारण ट्रेन 16588,बीकानेर- यशवंतपुर एक्सप्रेस जो 25,27 मई और 1,3 जून को जो बीकानेर से रवाना होगी वह मार्ग में दक्षिण पश्चिम रेलवे पर 1 घंटे 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026