जयपुर, राजस्थान के कोटा शहर की वंदन जैन दुबई में भारतीय पकवानों को अलग पहचान दिला रही हैं। बर दुबई में स्थित उनका इंस्टीट्यूट वंदना जैन कलनरी कोर्सेज, वीजेसीसी अपने नए कुकिंग स्टूडियो के जरिए कुकिंग के शौकीनों के कौशल को और बेहतर बनाने के लिए तैयार है। यहां अत्याधुनिक उपकरणों और प्रेक्टिकल ट्रेनिंग के जरिए कुकिंग की कला को निखारा जा रहा है। दुबई जैसे अरेबियन देश में वंदना जैन भारतीय पकवानों और विशेषकर शाका हारी पकवानों को नई पहचान देने के लिए जानी जाती हैंऔर उनका यह इंस्टीट्यट दुबई और आसपास के अरेबियन देशों में रह रहे प्रवासी भारतीयों के लिए भारतीय शाकाहारी कुकिंग सीखने का बहुत बड़ा मौका दे रहा है। वीजेसीसी एक आधुनिक कलनरी ट्रेनिंग सेंटर है जिसका उद्देश्य गृहणियों व कामकाजी महिलाओं और कुकिंग के शौकीनों में कुकिंग की छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाकर उन्हें एक बेहतर कुक के रूप में तैयार करना और उन्हें हर तरह की किचन स्किल्स में कुशल बनाना है। वीजेसीसी एक केएचडीए से मान्यता प्राप्त कुकिंग स्टूडियो है जो 55 तरह के कुकिंग कोर्सेस सिखाता है। इनमें बेसिक से लेकर एडवांस बेकिंग और केक सज्जा, विभिन्न अंतरराष्ट्रीय पकवानए स्वास्थ्यप्रद और नियमित कोर्सेज जैसे एपेटाइजर्स, फिंगर फूड्स, सूप, सलाद, व्रेप्स, सैंडविच, बारबेक्यू, माॅकटेल्स, डेजर्ट, सिजलर्स, बिरयानी, मेन कोर्स, कुकीज आदि शामिल हैं। वीजेसीसी कुकिंग के शौक के लिए और कुकिंग को एक प्रोफेशन के रूप में अपनाने के लिए भी ट्रेनिंग देता है। इन कोर्सेज का हर सेशन हर वर्ग जैसे बच्चों, नई दुल्हनों, टीनेजर्स, गृहणियों और प्रोफेशनल शैफ्स की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। कुकिंग प्यार और जुनून से कीजिए, मजबूरी से नहीं। वीजेसीसी की संस्थापक वंदना जैन पूरे जीसीसी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित लेखिका, एंटरप्रोन्योर और कुकिंग के क्षेत्र की बड़ी हस्ती हैं। वे मध्य पूर्व के देशों और पूर्वी अफ्रीका के देशोें में पिछले 21 वर्ष से भारतीय शाकाहारी भोजन को लोकप्रिय बनाने और इसे वैश्विक पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण काम कर रही हैं। कलनरी स्किल्स और कला और लोकप्रिय करने के लिए वे अंग्रेजी और अरबी भाषा में किताबें लिख रही हैं। वे नई और अनूठी रेसेपीज के लिए जानी जाती हैं। एक सेलेब्रिटी शेफ है और टीवी, रेडियो और रोडशोज के लोकप्रिय कुकिंग शोज की प्रेजेंटर और जज के रूप में जानी जाती हैं। वे संयुक्त अरब अमीरात, अफ्रीका, आॅस्ट्रेलिया और दुनिया के कई देशों के लोगों के लिए लाइव कुकरी और बेकिंग क्लासेज लेती हैं। इनके जरिए उन्हें स्वास्थ्यप्रद भारतीय अंतरराष्ट्रीय शाकाहारी भोजन व जीवनशैली से परिचित कराती हैं। उनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य भारतीय शाकाहाारी भोजन की खुश्बू और स्वाद को पूरी दुनिया तक पहुंचाना है। वे कहती हैं कि कुकिंग प्यार और जुनून के साथ की जानी चाहिए, मजबूरी में नहीं। वंदना जैन भारतीय, अरेबिक, चाइनीज, इटेलियन, मैक्सिकन और जापानीज भोजन की विशेषज्ञ हैं। बेकिंग, रोस्टिंग, स्टीमिंग व बाॅयलिंग जैसे कुकिंग के तरीकों और केक सज्जा तथा भोजन को स्वास्थ्यप्रद बनाने में भी वे सिद्धहस्त हैं। कुकिंग पर उनकी किताब श्वंदनाज वेगी क्रिएशंसश् को गौरमेंड वर्ल्ड कुकबुक अवार्ड, बेस्ट इंडियन कुक बुक आफ द वर्ल्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इस पुरस्कार को कुकिंग के क्षेत्र के आॅस्कर के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा वे अरबी भाषा सहित छह कुक बुक्स लिख चुकी हैं। इसके साथ ही उन्हें कुकिंग के क्षेत्र में नवाचारों के लिए एमिरट्स वुमन अवार्ड 2020 से सम्मानित किया जा चुका है। यह सम्मान शेख अहमद बिन सईद अल मक्तूम और दुबई क्वालिटी ग्रुप के संरक्षण में दिया गया। उन्हें राजस्थान सरकार ने भी 2016 में नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। उनकी रेसेपी का चुनाव गिनीज वर्ल्ड लाॅंगेस्ट बुफे के लिए हो चुका है। वे अब तक 178 रेसेपी आर्टिकल्स लिख चुकी हैं। मिडिलसेक्स युनिवर्सिटी यूके, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आॅफ इंडिया दुबई चेप्टर जैसे कई अंतरराष्ट्रीय संस्थान वंदना जैन को जज के रूप में आमंत्रित करते हैं। उन्होंने दुबई व पेरिस में हुई विभिन्न अतरराष्ट्रीय कुकिंग प्रतियोगिताओं में 59 पुरस्कार जीते हैं। मूलतः कोटा की रहने वाली वंदना जैन डाॅ केके कंजोलिया और विमला कंजोलिया की पुत्री हैं। उनके पति पंकज जैन दुबई में चार्टर्ड एकांउटेंट हैं और वे उनके दो बच्चे यश जैन व साम्या जैन हैं।