- श्रौत याग के तहत आहुतियां दी
- महामारी के शमनार्थ किया यज्ञ
जोधपुर, भूतनाथ महादेव मंदिर में चल रहे सात दिवसीय महारूद्रयाग महामृत्युंजय यज्ञ में शुक्रवार को सुरभिमति कामेष्टी (श्रौत याग) किया गया। कांची कामकोटि पीठम् जगतगुरु शंकराचार्य विजयेन्द्र सरस्वती की प्रेरणा से कोरोना व अन्य महामारी के शमनार्थ यह यज्ञ किया गया। इस इष्टि यज्ञ में सभी अग्निहोत्री पंडितों ने आहुतियां दी।
यज्ञ के दौरान आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत व शहर विधायक मनीषा पंवार पंहुचे। यज्ञ स्थल पहुंचने पर दोनों का स्वागत किया गया। काफी देर तक सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास के साथ बैठे रहे।
यज्ञ समिति के प्रवक्ता पंडित कन्हैयालाल पुरोहित ने बताया कि विश्व कल्याण एवं सम्पूर्ण मानव जाति के स्वास्थ्य की उत्तम कामना के संकल्प के साथ शहर के प्राचीन भूतनाथ महादेव मंदिर में सप्तदिवसीय महारूद्रयाग महामृत्युजंय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा हैं। इस यज्ञ का आयोजन सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास के सान्निध्य में समाज बंधुओं के सहयोग से किया जा रहा है।

यज्ञ का आयोजन पंडित सोमदत्त शर्मा पुरोहित अग्निहोत्री एवं उनके सहयोगी पंडितों के आचार्यत्व में किया जा रहा है। जिसमें आज छठे दिन यज्ञ के पहले सत्र में श्रौत याग के तहत आहुतियां दी। इसमें अग्निहोत्री योगेश मूथा मुख्य यजमान, रामेश्वर बिस्सा ब्रह्मा, होता रविदत्त पुरोहित, अध्यवर्यु राजेश्वर, आग्निद्र रतिश, होत्रिगण प. नवरत्न,चंचल हर्ष सहित सभी अग्निहोत्री थे।
ये भी पढ़े – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण
