Doordrishti News Logo

जोधपुर, लघु उद्योग भारती जोधपुर अंचल की ओर से सभागार में कोरोना बचाव टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। लघु उद्योग भारती जोधपुर अंचल महासचिव महावीर चौपड़ा ने बताया कि केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कैंप का निरीक्षण कर चिकित्सा टीम व वैक्सीनेशन के लिए आए लोगों का मनोबल बढ़ाया। लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि कैंप सरदारपुरा जोन प्रभारी डॉ. तेजस मित्तल व शास्त्रीनगर क्षेत्रीय प्रभारी डॉ सिद्धार्थसिंह के नेतृत्व में किया गया। बाद में मेडिकल टीकाकरण टीम को प्रशस्ति-पत्र देकर उनका स्वागत किया गया।

कैंप में 45 वर्ष से अधिक आयु के औद्योगिक इकाइयों के मालिकों, कर्मचारियों, श्रमिकों व उनके परिजनों सहित करीब 100 लोगों को को टीका लगाया गया। कैंप में पूर्व उपमहापौर देवेन्द्र सालेचा, लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जोधपुर अंचल उपाध्यक्ष हरीश लोहिया, अंचल सचिव मनीष माहेश्वरी, नितिन सालेचा, कोषाध्यक्ष दीपक माथुर, जोधपुर महानगर अध्यक्ष सुरेश कुमार विश्नोई, सचिव एचके गर्ग, पूर्व जेआईए अध्यक्ष अशोक संचेती, कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम खत्री, दिलीप धूत आदि उद्यमी उपस्थित थे। अन्त में जोधपुर अंचल महासचिव महावीर चौपड़ा ने आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़े – निगम आयुक्त ने किया वैक्सीनेशन कैंपों का निरीक्षण

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026