अज्ञात मनोरोगी की अस्पताल में मौत
जोधपुर,अज्ञात मनोरोगी की अस्पताल में मौत।शहर के रमजान का हत्था क्षेत्र में आए एक रोग संस्थान में भर्ती रोगी की शुक्रवार को तबीयत बिगडऩे पर एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई।
यह भी पढ़ें – वन विभाग की पौधशाला से चोर लोहे की फाटकों को काट कर ले गए
वह रोग संस्थान पर 24 अगस्त को भर्ती हुआ था। मृतक अज्ञात है, शव को पहचान के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बनाड़ पुलिस ने बताया कि रमजान का हत्था वे होम संस्थान के नर्सिंग ऑफिसर रामकुमार की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उनके संस्थान में 24 अगस्त को अज्ञात मनो रोगी पुनर्वास के लिए भर्ती हुआ था।
उसका उपचार चल रहा था, मगर शुक्रवार 4 अक्टूबर को उसकी तबीयत बिगडऩे पर एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर बाद मेें उसकी मौत हो गई। मृतक ने अपना नाम पता नहीं बता पाया था। अब उसकी पहचान के लिए शव को एमडीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है।