• ओसियां,फलोदी लोहावट विधान सभा क्षेत्र के प्रवास पर रहे
  • भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जोधपुर, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शनिवार सुबह जोधपुर पहुंचे और संसदीय क्षेत्र के ओसियां, फलोदी लोहावट विधान सभा क्षेत्र के प्रवास पर रहे। शेखावत ने गुरुपूर्णिमा पर गुरुजनों और साधु संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश के अध्यक्ष हिमांशु शर्मा इस दौरान शेखावत के साथ थे।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत गुरुपूर्णिमा

भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पग-पग पर गर्मजोशी से उनका का स्वागत किया। शेखावत ने गुरु पूर्णिमा पर संत समाज से जनता की सेवा का आशीर्वाद लेकर स्वयं को कृतार्थ किया। दोपहर में फलोदी के जांभा पहुंचे और जंबेश्वर मन्दिर में ज्योत के दर्शन किए। उन्होंने प्रेमदास महाराज के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

फलोदी विधायक पबाराम विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह भी उनके साथ थे। इसके बाद वे जगतगुरु संत जम्भेश्वर आश्रम गए और गुरु पूर्णिमा के उत्सव पर महंत भगवान दास महाराज का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सन्त बालकृष्ण, संत जुग्तिराम शास्त्री, संत आनन्द प्रकाश, संत रघुवर दास का आशीर्वाद प्राप्त किया।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत गुरुपूर्णिमा

गुरुपूर्णिम पर फलोदी के आदर्श नगर में विराजित वृंदावन से महामंडलेश्वर आर्चिकानंद महाराज उदासीन से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां सुरेन्द्र सिंह नरूका सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उनका का स्वागत किया। इससे पहले ओसियां के न्यू बस स्टैण्ड के समीप घाटीनाथ आश्रम स्थित महादेव मन्दिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने गुरुपूर्णिमा के अवसर पर आश्रम के महन्त राजनाथ महाराज के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां पर भाजपा देहात अध्यक्ष जगराम विश्नोई ने शेखावत का स्वागत किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

शाम को शेखावत शिकारपुरा स्थित श्रीराजाराम आश्रम पहुंचे और ज्योत के दर्शन किए। बाद में आश्रम के महन्त संत दयाराम महाराज से आशीर्वाद लिया। यहां पूर्व विधायक जोगाराम पटेल और पंच सरपंचों ने शेखावत का साफा पहनाकर स्वागत किया। शेखावत ने कहा कि जीवन पथ पर गुरु की बताई दिशा से ही सफलता प्राप्त होती है। आप जिस क्षेत्र से भी जुड़े हों, उसमें अपने मार्गदर्शक को अपना गुरु मानिए और सदा उसका सम्मान कीजिए।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत गुरुपूर्णिमा

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने 21 किलो की माला से किया अभिनन्दन

भीकामकोर में भाजपा युवा मोर्चा देहात उत्तर के अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह राठौड़ नींबो का तालाब के नेतृत्व में स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री का पूरे मार्ग में अनेक स्थानों पर साफे और फूल मालाओं से स्वागत किया गया। मोर्चा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष स्वरूप माहेश्वरी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोहर पालीवाल, जिला महामंत्री जसवंत सिंह इंदा मौजूद थे। इसी प्रकार लोहावट में आयोजित युवा मोर्चा के कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री शेखावत और भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा का 21 किलो की माला से अभिनन्दन किया गया।

मण्डल बैठक में शामिल हुए शेखावत

जोधपुर संसदीय क्षेत्र के प्रवास के दौरान शेखावत फलोदी में भाजपा देहात के जांभा मण्डल स्तरीय बैठक में शामिल हुए। इसमें उन्होंने मण्डल के हर कार्यकर्त्ता को संगठन के सभी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी का आव्हान किया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉविड में बेहतरीन कार्य किया है, सरकार का काम बूथ स्तर तक पहुंचे और पार्टी बढ़े इसका निरन्तर प्रयास करना चाहिए।

ये भी पढ़े – सेवानिवृत बैंक कर्मी मर्डर केस: हत्या के बाद कार को छुपाया झाडिय़ों में

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews