• निवास स्थान पर पांच घण्टे की जन सुनवाई
  • भाजपा युवा मोर्चा देहात और उत्तर की टीम ने किया अभिनन्दन

जोधपुर,  केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत चितौड़ और भीलवाड़ा प्रवास के बाद शनिवार देर शाम जोधपुर पहुंचे। शेखावत ने रविवार सुबह अजीत कॉलोनी स्थित आवास पर संसदीय क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात कर अभाव अभियोग सुने। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शेखावत से मिलने पहुंचे। भाजपा युवा मोर्चा देहात के नव नियुक्त अध्यक्षों ने गर्मजोशी के साथ शेखावत का स्वागत किया।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत

उन्होंने जोधपुर प्रवास के दौरान रविवार को सुबह पांच घण्टे से भी अधिक समय तक संसदीय क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात कर समस्याओं को सुना। समस्याओं को सुनने के साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। उन्होंने सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक आमजन से मुलाकात की। वे दोपहर ढाई बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उत्साह से किया स्वागत

भाजपा युवा मोर्चा उत्तर के अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणावत, कुणाल सिंह, विक्रमादित्य सिंह, नरेंद्र सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के दुपट्टे ओढ़कर शेखावत का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने वीरेंद्र सिंह सहित सभी मोर्चा कार्यकर्त्ता को मिठाई खिलाकर अभिनन्दन किया। देहात युवा मोर्चा दक्षिण के अध्यक्ष अरविन्द बर्रा के नेतृत्व में शेखावत का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। मंत्री ने मिठाई खिलाकर अरविन्द को बधाई दी।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत

अधिक से अधिक पौधे लगाएं

भाजपा शहर जिला जोधपुर ने अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए आमजन को प्रेरित करने का संकल्प लिया है। भाजपा की एक घर एक वृक्ष मुहिम में आमजन की सहभागिता एवं कोरोना काल में ऑक्सीजन के महत्व को देखते हुए केद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में सैकड़ों पौधों का वितरण किया गया।

Click image to read full description 👆

अशोक उद्यान में आयोजित इस कार्यक्रम में जोधपुर दक्षिण की महापौर वनिता सेठ, उप महापौर किशन लड्डा, कार्यक्रम संयोजक नरेश सुराणा और विजय राजौरिया सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता इस पुनीत कार्य में सम्मिलित हुए। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने उद्यान में मॉर्निंग वॉक पर आने वाले लोगों को विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को पौधों का वितरण किया और कहा कि अधिक से अधिक पौंधे लगाने से ही हम पर्यावरण संरक्षण कर सकते हैं।

>>> अलग अलग स्थानों से दस गाड़ियां चोरी

Click image to buy Amazing products.👆
Shop now 👆

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026