Doordrishti News Logo

उम्मेद अस्पताल को मिली एमआरआई सुविधा

  • भामाशाह का 7 करोड़ का योगदान
  • आरएमआरएस की अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा सिंह द्वारा 75 लाख की स्वीकृति
  • प्रशासन एवं भामाशाह के समन्वित प्रयास से आमजन को मिलेगी राहत

जोधपुर(डीडीन्यूज),उम्मेद अस्पताल को मिली एमआरआई सुविधा।उम्मेद अस्पताल में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन की स्थापना से अब मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिलेगी। लंबे समय से एमआरआई सुविधा के अभाव में यहां आने वाले मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर होना पड़ता था, जिससे इलाज में देरी और अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ जाता था।

इसे भी देखिए – 5 चिकित्सकों सहित 9 कार्मिक निलंबित

भामाशाह की जनहितैषी भावना से 7 करोड़ रुपए लागत की एमआर आई मशीन दान की गई है। इसके इंस्टॉलेशन,केबलिंग और तकनीकी कार्यों पर लगभग 75 लाख रुपये का व्यय होगा, जिसे राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसाइटी (आरएमआरएस) की अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा सिंह के द्वारा स्वीकृति मिल चुकी है। यह कार्य शीघ्र ही पीडब्ल्यूडी की सिविल एवं इलेक्ट्रिकल विंग द्वारा पूरा किया जाएगा।

संभागीय आयुक्त डॉ.प्रतिभा सिंह ने कहा कि उम्मेद अस्पताल में एमआरआई मशीन का लगना न केवल ऐतिहासिक पहल है बल्कि यह हजारों मरीजों को राहत दिलाने वाला कदम है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा से अब मरीजों को तत्काल जांच की सुविधा उपलब्ध होगी और अन्य अस्पतालों में रेफर होने की मजबूरी समाप्त होगी।

उल्लेखनाय है कि अब तक रेफर किए गए मरीजों पर प्रतिवर्ष लगभग 1 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय अस्पताल को उठाना पड़ता था। नई एमआरआई मशीन से यह खर्च बचेगा और अस्पताल की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। जांच की फीस निर्धारित सरकारी दरों के अनुसार ही ली जाएगी।

शहर वासियों और आसपास के लाखों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होने से मरीजों को त्वरित और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित होंगी।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026