Doordrishti News Logo

बोलचाल के बाद दो युवकों पर चाकू से हमला

जोधपुर, शहर के राजीव गांधी नगर थाना हलके में सुंदर बालाजी कॉलोनी में दो दोस्तों पर कुछ युवकों ने आपसी बोलचाल के बाद चाकू से हमला किया। हमले से युवक घायल हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। चाकू के वार से पीठ, चेहरा, हाथ और पसली पर घाव लगा है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि सुंदर बालाजी कॉलोनी गली नंबर 8 के रहने वाले हबीब पुत्र बाबू खां सिंधी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह अपने परिचित मित्र के साथ कॉलोनी में बैठा था। तब साहिल और शाहरूख से किसी बात लेकर विवाद हो गया। इस पर इन लोगों ने अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। हमले में हबीब के शरीर पर काफी जगह घाव लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने घटना मेें हत्या प्रयास में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घर के बाहर खड़ी बाइक को जलाया

शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि इसाईयों का कब्रिस्तान निवासी दाउलाल पुत्र मांगीलाल सरगरा ने रिपोर्ट दी कि उसकी बाइक 15 जनवरी की रात को घर के बाहर खड़ी थी। तब अज्ञात शख्स ने रात को ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जला दिया। इससे बाइक को नुकसान पहुंचा। पुलिस ने इसमें किसी रंजिशवश घटना होना बताया है। फिलहाल बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026