विभिन्न स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी
जोधपुर(डीडीन्यूज),विभिन्न स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी। शहर में सक्रिय वाहन चोरों ने तीन जगहों से बाइक को चुराया। संबंधित थाना पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच आरंभ की है। चोरों ने महात्मा गांधी अस्पताल,एमडीएम और रायबहादुर बाजार एरिया से यह गाडिय़ां चुराई।
सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में भांडूखुर्द झंवर निवासी देवेन्द्र चौधरी पुत्र राजाराम जाट ने पुलिस को बताया कि 20 जुलई को वह महात्मा गांधी अस्पताल आया था, जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। इसी तरह शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि गणेश विहार पाल पशु मेला रोड सांगरिया बासनी निवासी अनिल सारस्वत पुत्र बनवारी लाल सारस्वत की बाइक एमडीएम अस्पताल परिसर से चोरी हो गई।
बाइक चोरी के तीन आरोपी पकड़े एक गाड़ी बरामद
उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि छीपा कॉलोनी नागौरी गेट निवासी मोहम्मद सदीक पुत्र फकीर मोहम्मद अपनी बाइक लेकर राय बहादुर बाजार आया था। जहां परिसर के बाहर से अज्ञात शख्स उसकी बाइक चुरा ले गया।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

