Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के जलजोग चौराहा के पास में गत दिनों टैक्सी सवार महिला के गले से सोने की चेन झपट कर ले जाने वाले दो शातिरों को शास्त्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को पहले देवनगर पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किया गया था।

थानाधिकारी पंकज कुमार माथुर ने बताया कि गत दिनों टैक्सी में सवार एक महिला के गले से दो बदमााश झपट कर ले गए थे। इस बारे में लूट का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने अब प्रकरण में भोपालगढ़ के लवारी हाल अमरावती नगर सांगरिया निवासी संदीप पुत्र भंवरसिंह एवं राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड देवनगर निवासी विक्रमसिंह पुत्र सुमेर सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लाया गया। बाइक चोरी के प्रकरण में केरू निवासी नरपत राम पुत्र बींजाराम को गिरफ्तार किया गया। दोनों प्रकरण में हैडकांस्टेबल दौलाराम की तरफ से जांच की जा रही है।

ये भी पढें – विदेशी पिस्टल के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

दूरदृष्टिन्यूज़ कि एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts: