Doordrishti News Logo

दो संदिघ हिरासत में पुलिस ने दर्ज किया आर्म्स एक्ट में केस

  • -मंगलदीप कॉम्पलैक्स फायरिंग केस
  • -घायलों की हालत में सुधार
  • -एक गैंग का सदस्य भी नामजद

जोधपुर [दूरदृष्टीन्यूज़] शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाना क्षेत्र के पाल रोड स्थित मंगलदीप कॉम्पलैक्स के चौथे फ्लोर पर फ्लैट में मंगलवार शाम को हादसा हुआ था। कुछ युवक लोडेड हथियार चैक कर रहे थे और वह हाथ छिटक कर गिर गई। ऑटोमैटेड गन से पांच गोलियां निकल गई और दो युवक घायल हो गए। इसमें एक को एम्स अस्पताल दूसरे को अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। दो संदिग्ध  को राउण्डअप भी किया गया है। प्रकरण में नामजद लोगों में एक गैंग का सदस्य है। जो गैंग लीडर का भाई बताया जाता है। घायल युवक छोटूसिंह के हाथ और अनिल बिश्नोई के कंधे पर गोली लगी थी। इनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है। ऑटो मेडेड गन से फायर होने पर बाकी गोलियां दीवार पर लग गई थी। पुलिस को पांच खोल मिले हैं। पुलिस ने अनिल विश्रोई, छोटू सिंह एवं देवेंद्र आदि को नामजद किया है।

यह है मामला 
दरअसल घटना मंगलवार देर शाम करीब 6.30 बजे मंगलदीप कॉम्पलैक्स फ्लैट नंबर 402 में मौजूद कुछ युवक लोडेड हथियार चैक कर रहे थे। तब उनके हाथ से ऑटोमैटेड गन नीचे गिर गई और फायरिंग हो गई। बाद में साथी दोनों घायलों को अस्पताल लेकर गए। स्कार्पियो में रामडावास के अनिल बिश्नोई को एम्स लेकर गए। जहां उसे इमरजेंसी में स्ट्रेचर पर उसे लेटा दिया। फिर स्कार्पियो लेकर वहां से चले गए। इधर, छोटूसिंह को पहले राज अस्पताल लेकर गए। जहां से उसे पीएफ ऑफिस रोड स्थित त्रिनय अस्पताल भेज दिया। दोनों घायलों का शाम को ही अलग-अलग अस्पतालों में ऑपरेशन हुआ।

एफएएसल और एमओबी को बुलाया 
इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम विनीत कुमार बंसल, एडीसीपी रोशन मीणा, एसीपी प्रतापनगर रविंद्र बोथरा और बासनी थानाधिकारी नितिन दवे एम्स पहुंचे। एसीपी (पश्चिम) छवि शर्मा और शास्त्री नगर थानाधिकारी जुल्फिकार अली पीएफ ऑफिस रोड स्थित अस्पताल पहुंचे। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया था। पुलिस संदिग्ध  स्कार्पियो की आज दूसरे दिन भी तलाश में जुटी रही।

Related posts: