Doordrishti News Logo

सोलर प्लांट के नाम पर दो और लोगों से ठगी

जोधपुर,शहर में सोलर प्लांट लगाने के नाम पर करोड़ों की ठगी के आरोपी के खिलाफ दो और मामले प्रतापनगर थाने में दर्ज हुए हैं। अब तक 40 से ज्यादा मुकदमे धोखाधड़ी के दर्ज होने के साथ छह करोड़ से ज्यादा की ठगी सामने आई है। आरोपी फिलहाल प्रतापनगर पुलिस की अभिरक्षा में चल रहा है। दो और लोगों से पौने दो लाख की ठगी होना बताया गया है।

ये भी पढ़ें- मादक पदार्थ तस्करी का आरोपी 16 साल बाद गिरफ्तार

प्रतापनगर पुलिस ने बताया गजानंद कॉलोनी सूंथला निवासी महेश कुमार पुत्र हरभजन विश्रोई ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह सोलर पावर प्लांट के लिए खेमे का कुआं नंदनवन ग्रीन निवासी धर्मेद्र पंवार पुत्र कुन्नेसिंह से मिला था। 4 नवंबर 21 को सोलर प्लांट के लिए एक लाख रूपयों का चेक दिया था। प्लांट तीन महिने में लगाना था,मगर नहीं लगाया। अब आरोपी के पकड़े जाने का पता लगा तो केस दर्ज करवाया। इसी तरह की रिपोर्ट देवीदान नगर सूंथला निवासी रामेश्वर पुत्र प्रतापराम की तरफ से दी गई। जिससे भी सोलर प्लांट के नाम पर धोखाधड़ी कर रूपए ऐंठ लिए गए। मगर सोलर प्लांट नहीं लगाया गया।

सनद रहे कि आरोपी धर्मेंद्र पंवार ने शहर के तकरीबन 40 से ज्यादा लोगों से सोलर प्लांट लगाने के नाम पर रूपए ऐंठे है। उसने अब तक छह करोड़ से ज्यादा की ठगी लोगों से की है। जिसको गत दिनों खांडाफलसा दिल्ली से पकड़ लाई थी। वह कई थानों में धोखाधड़ी प्रकरणों में वांछित है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: