Doordrishti News Logo

नैक्सा एवरग्रीन पर दो और केस दर्ज, निवेशकर्ताओं से ऐंठे दस लाख रुपए

जोधपुर,नैक्सा एवरग्रीन पर दो और केस दर्ज, निवेशकर्ताओं से ऐंठे दस लाख रुपए। गुजरात के धोलेरा की कंपनी नैक्सा एवरग्रीन पर धोखाधड़ी के दो और प्रकरण महिलाओं द्वारा दर्ज कराए गए हैं। जिनसे निवेश के नाम पर दस लाख रुपए ऐंठ लिए गए और कंपनी कार्यालय बंद कर फरार हो गई। कंपनी के डायरेक्टर सहित कर्मचारियों को नामजद करते हुए मामले दर्ज कराए गए है। कल भी एक प्रकरण दर्ज हुुआ था जिसमें तीन लाख की ठगी का आरोप है।

यह भी पढ़ें – मतगणना 4 जून को प्रातः 8 बजे से पोलोटेक्निक कॉलेज में होगी

करवड़ पुलिस ने बताया कि मेलावास गांव निवासी छैलकंवर पत्नी धनसिंह ने रिपोर्ट दी कि उसने नैक्सा एवरग्रीन में सुरेंद्र सिंह क हने पर 13 जनवरी 23 को पांच लाख रूपए लगाए थे। उसे साप्ताहिक मंगलवार को निवेश का प्रोफिट दिए जाने की बात हुई थी। शुरूआत में कुछ लाभांश दिया गया। मगर बाद में कुछ नहीं दिया गया। कंपनी ने उससे पांच लाख रुपए ऐंठ लिए। इसी तरह मेलावास की संतोषकंवर पत्नी अमरसिंह ने पांच लाख रूपए 21 अक्टूबर 22 को निवेश किए थे। उसे भी साप्ताहिक प्रोफिट का प्रलोभन दिया गया। मगर बाद में रकम ऐंठ कर कंपनी कार्यालय बंद कर भाग गई।
उल्लेखनीय है कि इस कंपनी के खिलाफ कमिश्ररेट में लगातार धोखाधड़ी के केस दर्ज हो रहे हैं। अब तक दो दर्जन से ज्यादा प्रकरण लाखों की ठगी के दर्ज हो चुके हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026