Doordrishti News Logo

गाड़ी में रूपए रखने के साथ ही रैकी की थी

जोधपुर, शहर की देवनगर थाना पुलिस ने तीन माह पहले एक गाड़ी में रखे रुपए चोरी करने के आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि 2 अप्रेल को शेरसिंह पुत्र विरदसिंह राजपुरोहित ने रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि वे अपनी कार लेकर एलआईसी के फॉर्म व एक लाख 28 हजार रुपए एवं आईडीबीआई बैंक एटीएम से 32500 हजार रुपए निकाल एक बैग में रख गाड़ी में रखे थे।

जैसे ही कार 12वीं रोड पहुंची तो एक व्यक्ति पीछे से आया और गेट खोल बैग ले भाग गया। उसका पीछा किया तो किसी की बाइक पर बैठ कर भाग निकला।
थानाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच करते हुए राजीव गांधी कॉलोनी निवासी विक्रम सिंह पुत्र सुमेर सिंह और अमरावती सांगरिया निवासी संदीप सिंह पुत्र भंवर सिंह को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि जब पीडि़त एटीएम से रुपए निकाल कर गाड़ी मेें बैठ रवाना हुआ तभी से दोनों उसके पीछे लग गए थे। लेकिन जब रेड सिग्नल हुआ तो कार रूकी तब एक बदमाश ने गाड़ी का दरवाजा खोल बैग उड़ा भाग निकला था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

ये भी पढ़े – घायल को परिजन अहमदाबाद लेकर गए, संदिग्धों से पड़ताल

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026