अलग अलग हादसों में दो की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अलग अलग हादसों में दो की मौत। शहर के निकट भांडू खुर्द गांव में एक महिला ने दवाई के स्थान अन्य दवा का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती कराया गया,मगर बाद में उसकी मौत हो गई। एक अन्य युवक की नशा मुक्ति में तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हो गई।
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि भांडूखुर्द गांव निवासी फरसाराम पुत्र हुकमाराम जाट ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी बहन 44 वर्षीय बिबू देवी पत्नी जेठाराम ने घर में दवाई के स्थान पर अन्य दवा का सेवन कर लिया। जिस पर उसकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।
राख से खेती की रखवाली और किसान की खुशहाली
इधर प्रतापनगर सदर पुलिस के अनुसार ज्वाला विहार चौपासनी रोड निवासी रूप सिंह पुत्र जगमल सिंह राजपुरोहित ने मर्ग में रिपोर्ट दी कि उसका भाई 39 वर्षीय सुरेंद्र सिंह नशे का आदी था और उसका नशा मुक्ति केंद्र प्रताप नगर में उपचार चल रहा था। उसकी वहां पर तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। प्रतापनगर सदर पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।
