Doordrishti News Logo

दो जैन साधुओं की सड़क हादसे में मौत, एक संत घायल

  • मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जताई शोक संवेदना
  • पाली से पैदल विहार करते जोधपुर की तरफ आ रहे थे
  • आज शाम होगा अंतिम संस्कार

जोधपुर, पाली से विहार कर जोधपुर की तरफ से आ रहे दो जैन साधुसंतों की आज तड़के मोगड़ा के पास में सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर गहरी संवदेना व्यक्त करते हुए जैन समाज के साथ होना बताया। जैन संतों का आज शाम चार बजे बाद सिवांची गेट स्वर्गाश्रम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कुड़ी थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया कि जैन संत चैतन्य तिलक, चरण तिलक एवं शाश्वत तिलक पाली से विहार करते हुए शनिवार की तडक़े पैदल ही जोधपुर की तरफ आ रहे थे। तडक़े चार बजे के आस पास मोगड़ा के समीप किसी वाहन चालक ने चपेट में लेकर तीनों को कुचल दिया। इस हादसे में जैन संत चेतन्य तिलक एवं चरण तिलक का निधन हो गया जबकि शाश्वत तिलक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाधिकारी ने बताया कि शवों को सुबह ही एम्स अस्पताल में कार्रवाई कर जैन समाज के लोगों को सुपुर्द कर दिया गया।

इस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर गहरा दुःख जताया और परमपिता परमेश्वर से उनके परिजन को आघात सहन की शक्ति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ट्वीट में कहा वे जैन समाज के साथ है। घायल शाश्वत महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

आज शाम को होगा अंतिम संस्कार

जोधपुर जैन समाज के लोगों द्वारा दोनों दिवंगत हुए जैन संतों चेतन्य तिलक एवं चरण तिलक के शवों का अंतिम संस्कार सिवांची गेट स्थित ओसवाल स्वर्गाश्रम में किया जाएगा। शव यात्रा शाम चार बजे भैरूबाग जैन तीर्थ से रवाना होगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026