उपभोक्ता संरक्षण अभियान के तहत दो फर्मों पर कार्रवाई,जुर्माना लगाया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उपभोक्ता संरक्षण अभियान के तहत दो फर्मों पर कार्रवाई,जुर्माना लगाया।उपभोक्ता मामले विभाग,जयपुर के निर्देशानुसार जिले में उपभोक्ता संरक्षण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत दो फर्मों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान नागौर रोड स्थित अनवी लिटिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में नेट कंटेंट जांच सही पाई गई,लेकिन पैकर रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र नहीं होने एवं कांटे सत्यापित नहीं पाए जाने पर 7 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही फर्म को निर्देशित किया गया कि 7 दिवस के भीतर आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त कर कांटों का सत्यापन करवा लिया जाए।
निर्वाचक नामावलियों के पठन के लिए वार्ड सभाएं आज
इसी प्रकार,रिको औद्योगिक क्षेत्र बोरानाडा स्थित जेके फूड प्रोडक्ट में पैकेट पर नियमानुसार घोषणाएं अंकित नहीं पाई गईं। इसके अतिरिक्त पैकर रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र का अभाव एवं कांटों का सत्यापन नहीं होने के कारण फर्म पर कुल 32 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। फर्म को 7 दिवस में आवश्यक अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने बताया कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
