Doordrishti News Logo

जोधपुर, लॉक डाउन की गाइड लाइन की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ ज्वॉइंट एनफोर्समेंट टीम उत्तर ने कार्यवाही करते हुए दो प्रतिष्ठानों को सीज किया और 24 लोगों के चालान काटकर पांच हजार नौ सौ रुपए का जुर्माना वसूला है।
डीसीपी पूर्व धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए राज्य सरकार ने सोमवार से  त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन लागू किया है। इसकी गाइडलाइन की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है कि आमजन त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन में निर्धारित गाइडलाइन की पालना करें, लेकिन इसके बावजूद कुछ दुकान संचालक गाइडलाइन की अवहेलना कर रहे हैं, इनके विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जॉइंट एनफोर्समेंट टीम उत्तर ने सोमवार को कार्यवाही की।

ये भी पढ़े :- विहिप कार्यकर्ताओ ने किया रक्तदान

उपायुक्त उत्तर शैलेंद्र सिंह और एसीपी शिवनारायण चौधरी की टीम ने बालसमंद रोड रायॅल्टी नाका मंडोर में कृष्णा डेयरी स्वीट्स और नागौरी गेट चौराहा के पास श्री बालाजी टी स्टॉल नामक दुकान को सीज करने की कार्यवाही की। कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना करने पर 24 चालान बनाकर पांच हजार नौ सौ रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई। कार्यवाही के दौरान अतिक्रमण प्रभारी मोहन किशन व्यास, सुरेश हंस, सह प्रभारी आशीष चावरिया मौजूद थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026