Doordrishti News Logo

13 साल से फरार दो उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

  • टॉप टेन में वांटेड
  • जादू टोना से रुपए डबल करने का देते थे झांसा

जोधपुर,13 साल से फरार दो उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार। शहर की महामंदिर पुलिस ने 13 साल से फरार चल रहे दो उद्घोषित अपराधियों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी टॉप टेन में वांटेड थे। यह लोग जादू टोना से रुपए डबल करने का झांसा देते थे और धोखाधड़ी करते थे। अपराधी नाम पते बदल बदल कर रह रहे थे। पुलिस अब इनसे पूछताछ में जुटी है।थानाधिकारी मांगीलाल विश्रोई ने बताया कि 22 जून 09 को कागा कांगड़ी नागौरी गेट निवासी मोहम्मद इकबाल पुत्र मोहम्मद युसुफ की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि था कि उसके पास में चार व्यक्ति आए और जादू टोने से रुपए डबल करने का झांसा देकर 1.32 लाख लेकर चंपत हो गए। जिस पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया। थानाधिकारी विश्रोई ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई साल से तलाश चल रही थी। बाद में उनकी पहचान मध्यप्रदेश के मंदसौर नाहरगढ़ बिल्लोद निवासी तस्लीम पुत्र बाबू खां एवं यहीं के शरीफ पुत्र हाफिज खान के रूप में की गई। आरोपियों को अब गिरफ्तार कर लाया गया है। यह दोनों टॉपटेन में वांटेड थे। नाम पते बदल कर अलगअलग स्थानों पर रहते आ रहे थे। आरोपियों को गिरफ्तार करने में सूचनाकर्ता एसआई त्रिलोकदान,साइबर सैल के राकेश सिंह,कांस्टेबल प्रकाश,बंशीलाल, गोपाल एवं सुरेश मुख्य रूप से शामिल थे।

यह भी पढ़ें – भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 16 को जोधपुर आयेंगे

पहले बताया 20 को नोट 50 करके
आरोपी इतने शातिर थे कि उन्होंने लोगों को झांसे में लेने के लिए पहले रकम को डबल कर दिखाते फिर रकम लेकर चंपत हो जाते थे। परिवादी के साथ भी यही हुआ। उसके 20 के नोट को 50 में बदल दिया था। इस पर वह ठगों के झांसे में आ गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

5.300 किलो अफीम बरामद तस्कर गिरफ्तार

February 14, 2026

निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नियामक आयोग का गठन प्रक्रियाधीन-उप मुख्यमंत्र...

February 14, 2026

गंगश्यामजी मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

February 14, 2026

नाडी परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम सम्पन्न

February 14, 2026

घर में बंधक बनाकर मारपीट वीडियो बनाया,भूखंड पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर पांच लाख ऐंठे

February 14, 2026

नाबालिग का अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा

February 14, 2026