Doordrishti News Logo

जोधपुर, दी गोर्जियस एवं मानवाधिकार कमेटी द्वारा महिला दिवस पर महिलाओं के रोजगार के लिए घरेलू व्यापार प्रदर्शनी लगन मंडप सीजन का आयोजन 6 व 7 मार्च को जोधपुर मोटर मर्चेट एसोसिशन हॉल सरदारपुरा में किया जाएगा। आयोजक नीलम भूतड़ा ने बताया कि इसमें राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, पाली, उदयपुर, नागौर शहर एवं अहमदाबाद, सूरत, कोलकाता की ज्वैलरी, परिधान, हैंडीक्राफ्ट्स, हस्तनिर्मित घरेलू साज सज्जा का आधुनिक एवं नवीनतम कलेक्शन किफायती दाम पर मिलेगा।

महिला दिवस लाइव कुकिंग कंपीटिशन का आयोजन भी होगा, इसमें विजेताओं को दी गॉर्जियस शेफ अवॉर्ड से पुरस्कृत करने के साथ काबुलीवाला की तरफ से रोजगार भी दिया जाएगा। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को नारी शक्ति प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। नेत्रहीन विकास संस्थान के बच्चो द्वारा निर्मित वस्तुओं की लाइव स्टॉल भी रहेगी। प्रति घंटा लकी ड्रॉ में 1500 रुपए का कैश वाउचर और ढेरों आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे। महिलाओं के लिए मेगा बंपर तंबोला भी होगा।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026