शिक्षक संघ प्रगतिशील का दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन संपन्न

जोधपुर(डीडीन्यूज),शिक्षक संघ प्रगतिशील का दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन संपन्न। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन सेंन्ट हेनरी इन्टर नेशनल सीसै स्कूल सांगरिया में आयोजित किया गया। सम्मेलन के दूसरे दिन की अध्यक्षता ओमप्रकाश गोदारा व स्कूल व्यवस्थापक श्रवण राम चौधरी ने की। सम्मेलन के मुख्य अतिथि भंवर सिंह राठौड प्रदेश सचिव व अति विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र सोलंकि प्रदेश महामंत्री थे। सरस्वति पूजन के बाद सम्मेलन के दूसरे दिन का शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भंवर सिंह राठौड़ ने बताया कि विद्यालयों में शिक्षकों को नवाचार के साथ रोचक शिक्षण कराना चाहिए।
प्रत्येक बालक को महत्वपूर्ण मानते हुए शिक्षण करवाया जाए। राजेन्द्र सोलंकी ने शिक्षकों गैर शैक्षिक कार्यो में प्रतिनियुक्त नहीं करने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि इससे शिक्षण कार्य प्रभावित होता है।

शिक्षक संघ प्रगतिशील का दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन संपन्न

श्रवण विश्नोई लूनी ब्लाक अध्यक्ष ने बताया कि शिक्षकों के लिए स्थानान्तरण नीति बनाकर शीघ्र स्थानाननान्तरण किए जाएं तथा वर्ष पर्यन्त पारस्परिक स्थानान्तरण को खुला रखा जाए। इसमें सरकार के टीए डीए की भी बचत होगी। बाबू लाल मांजू प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने विधालय में विभिन्न कैडर के खाली पदों को भरने की मांग रखी तथा आठवा वेतनमान शीघ्र लागू करने की मांग उठाई।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गोदारा ने सम्मेलन में उठाये गये मुद्दो का प्रतिवेदन बनाकर शीघ्र सरकार को भेजने की बात कही। पप्पाराम देवासी,लक्ष्मण सोलंकी,श्रवण शर्मा,चैनाराम,भगाराम,रामाराम, राम सिंह विश्नोई, ब्लाक अध्यक्ष धवा,रहम्म तुल्ला शहर ब्लाक अध्यक्ष ने सम्मेलन को सम्बोधित किया।

Related posts:

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026