जोधपुर, शहर की डांगियावास एवं जिला स्पेशल टीम ने नाकाबंदी में रात को एक स्वीफ्ट कार में दो बदमाशों को पकड़ा। कार के बारे में सही जवाब नहीं दिए जाने पर उसे जब्त कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी में एक मादक पदार्थ का तस्कर व दूसरा डकैती का वांछित अपराधी है। दोनों को बाद में संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। डांगियवास पुलिस थानािधकारी कन्हैयालाल ने बताया कि जिला पूर्व की स्पेशल टीम के प्रभारी दिनेश डांगी और डांगियावास पुलिस ने मंगलवार की रात को जालेली फौजदारा- पीथावास की सरहद में एक संदिग्ध कार को रूकने का इशारा किया था। मगर उसमें सवार चालक कार को भगा ले गया। तब पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ा। कार के बारे वे लोग संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर उसे जब्त कर लिया। कार में सवार दो बदमाशों जालेली फौजदारा निवासी श्रवण पुत्र भंवरलाल विश्रोई और सरली बाड़मेर के ठाकरराम पुत्र तुलछाराम जाट को शांति भंग में हिरासत में लिया गया। श्रवण बिलाड़ा थाने में एनडीपीएस एक्ट एवं ठाकरराम बस्सी थाने में डकैती के प्रकरण में वांछित रहे है। बुधवार को इन्हें संबंधित थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
ये भी पढ़े : – वाट्सएप हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाई
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

