पुलिस पर फायरिंग का एक और आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर, शहर की लूणी पुलिस ने 28 फरवरी को पुलिस कर्मी पर फायरिंग के प्रकरण में फरार चल रहे एक और आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया। अब तक इसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लूणी थानाधिकारी परेमश्वरी ने बताया कि गत 28 फरवरी की रात में तस्करों ने पुलिस कर्मी रामनिवास पर फायरिंग कर घालय कर दिया था। इसमें एक फरार मुल्जिम फींच लूणी के सुभाष पुत्र राजूराम विश्रोई को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकरण में पूर्व में पुलिस ने चार आरोपियों मनीष, रमेश, सुनील उर्फ भूराराम एवं सुभाष जाट को गिरफ्तार किया था। ज्ञात हो कि 28 फरवरी को रात को पुलिस की तरफ से तस्करों को रोकने का इशारा किए जाने पर उन लोगों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। बाद में अपनी कारों फरार हो गए थे।

ये भी पढ़े :- निःशुल्क टेलीमेडिशन सेवा शुरू

Similar Posts