जोधपुर,पुलिस आयुक्तालय जोधपुर की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत पर पुलिस द्वारा तुरन्त कार्रवाई की गई। रातानाडा थाना अधिकारी ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय में गठित व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर बुधवार को सुभाष चौक क्षेत्र में युवकों द्वारा बिना मास्क, बिना हेलमेट के सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीने एवं क्षेत्र वासियों को परेशान होने की शिकायत एवं फोटो प्राप्त होने पर पुलिस थाना रातानाडा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चालक युवक को दस्तयाब किया गया एवं उसके विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू सेवन के प्रयोग करने पर जुर्माना वसूल कर वाहन को जब्त किया गया।

आमजन को होने वाली इस तरह की शिकायत के संबंध में आयुक्तालय पर गठित व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करने पर त्वरित कार्यवाही कर शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाता है। समाज कंटकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़े :- दो माह बाद सुखद खबर: संक्रमितों से अधिक ठीक होने वालों की संख्या
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

