दो बाइक की आमने सामने भिडंंत, एक की मौत,तीन घायल
जोधपुर,शहर के निकट झंवर पुलिस थाना क्षेत्र में पूनिया की प्याऊ के समीप गुरूवार की देर शाम दो बाइक आमने सामने जोरदार भिड़ गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। दोनों बाइक पर दो-दो युवक सवार थे। घायलों की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
ये भी पढ़ें-सीवर होदी में मिले महिला के शव की नहीं हुई शिनाख्त
झंवर थानाधिकारी मनोज कुमार परिहार ने बताया कि बालेसर के जीयाबेरी का रहने वाला 24 साल का ढलाराम पुत्र दीपाराम मेघवाल और उसका परिचित गुरूवार की शाम छह बजे के आस पास पूनिया की प्याऊ के सामने रोड से निकल रहे थे। तब सामने से एक अन्य बाइक आई और दोनों गाडिय़ों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ढलाराम की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक भी घायल हो गए। उसके साथ वाला परिचित भी दुर्घटना में घायल हुआ है। इन्हें उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शव को कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

