Doordrishti News Logo

दो बाइक और एक्टिवा चोरी

जोधपुर,दो बाइक और एक्टिवा चोरी। शहर में वाहन चोरों ने अलग अलग स्थानों से दो बाइक और एक एक्टिवा को चुरा ले गए। इस संबंधित थानों में मामले दर्ज कराए गए।

इसे भी पढ़ें – सूने मकान में चोरों ने लगाई सैंध,नगदी आभूषण चोरी

कुम्हारों की गली लखारा बाजार निवासी शादअली पुत्र सरदार अली ने उदयमंदिर पुलिस को बताया कि वह सोजती गेट आया था। जहां से अज्ञात शख्स उसकी बाइक चुरा ले गया।

इसी तरह बोरानाडा बस स्टेण्ड के पास रहने वाले निवासी पप्पूराम पुत्र माणकराम कुम्हार ने बोरानाडा पुलिस को बताया कि बोरानाडा स्थित एक हैण्डीक्राफ्ट की तरफ आया था। जहां उसकी बाइक चोरी हो गई।

इधर सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में यूआईटी कॉलोनी निवासी मोहित पुत्र उम्मेदराज चौहान ने पुलिस को बताया कि वह एक फाइनेंस कार्यालय आया था। जहां बाहर से उसकी एक्टिवा को कोई चुरा ले गया।

Related posts: