Doordrishti News Logo

अवैध हथियार और शराब के कार्टन के साथ दो गिरफ्तार

जोधपुर,अवैध हथियार और शराब के कार्टन के साथ दो गिरफ्तार। शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने कार्रवाई कर रविवार को एक आरोपी को आर्म्स एक्ट और दूसरे को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी हुकुम सिंह ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। रविवार को हैड कांस्टेबल भवानी सिंह के नेतृत्व मे सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर घूमते हुए आरोपी पिन्टु पुत्र ओगडराम राव निवासी देवनगर स्थित राजीव गांधी कोलोनी को गिरफतार किया है। आरोपी के पास से एक धारदार चाकू भी बरामद कर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – प्रजापत समाज ने मनीषा पंवार को तौला गुड़ से

दूसरे मामले में सूचना मिली कि पूर्वी पाल विस्तार योजना,शोभावतों की ढाणी में दो निमार्णधीन फैक्ट्रियों के पास एक केबिन के पीछे भारी मात्रा में अवैध शराब छुपाकर रखी हुई है। मौके पर पुलिस टीम भिजवाकर तलाशी ली तो एक बदमाश हाथ में शराब का भरा हुआ कार्टन लेकर खड़ा था। इसके बाद पुलिस केबिन के पीछे चैक किया तब वहां अलग-अलग ब्रांड की शराब की आठ कार्टन मिले। इस पर आरोपी सुरेश कुमार पुत्र भगवानदास निवासी सुभाष चौक रातानाडा को गिरफ्तार किया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026