ऑटो में अवैध डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार
चालक और पैसेंजर को पकड़ा -सात किलो डोडा-पोस्त जब्त बरामद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ऑटो में अवैध डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार। पुलिस थाना झंवर की टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 7 किलो 130 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पैसेंजर टैक्सी में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
घर में घुसकर मारपीट,पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास
थानाधिकारी प्रहलाद सिंह के अनुसार सोमवार को झंवर क्षेत्र में नाकाबंदी की जा रही थी। तब एक टैक्सी को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया। संदेह होने पर पीछा कर टैक्सी को रुकवाया गया। तलाशी के दौरान टैक्सी में रखे प्लास्टिक के कट्टे से भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों में झंवर निवासी 30 वर्षीय श्रवणदास और टैक्सी चालक राकेश गवारिया शामिल है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई में प्रयुक्त टैक्सी को भी जब्त किया गया है।
