Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले की भोजासर थाना पुलिस ने गैंगवार के चलते चाडी के लक्ष्मणनगर में एसयूवी सवार हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग और एसयूवी में तोड़-फोड़ करने के मामले में दस माह बाद दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि चाडी निवासी हिस्ट्रीशीटर ऊर्जाराम जाट पर गैंगवार के चलते गत वर्ष 17 अप्रेल को लक्ष्मण नगर में राजू मांजू व उसकी गैंग ने जानलेवा हमला कर दिया था।

हमलावरों ने फायरिंग कर हिस्ट्रीशीटर को गंभीर घायल कर दिया था। एसयूवी में भी तोड़-फोड़ व कीमती सामान लूट लिए गए थे। इस बारे में 18 अप्रेल को राजू गैंग व उसके गुर्गों के खिलाफ फायरिंग कर जानलेवा हमला, डकैती आदि का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में पड़ासला गांव में मूण्डों की ढाणी निवासी मोहनराम जाट व जुड़ में दुर्गा बाबा का बेरा निवासी अमरतलाल उर्फ ईरमतीलाल बिश्नोई को जोधपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को शनिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया तो रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026