Doordrishti News Logo

युवक पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर,शहर के सोजतियां घांचियों का बास में रविवार की शाम को अपनी बाइक पर बैठे युवक के पैर पर चाकू मारकर फरार होने वाले दो युवकों को पुलिस ने हत्या प्रयास में अब गिरफ्तार कर लिया है। इनके एक साथी की तलाश की जा रही है।कर्फ्यू छूट की अवधि में इस घटना को अंजाम दिया गया था।

सदर बाजार  पुलिस ने बताया कि रविवार की शाम को दानिश नाम के शख्स पर सोजतिया घांचियों का बास में एक युवक ने चाकू से हमला किया था। चाकू का कट दानिश के बाएं पैर में घुटनों से कुछ नीचे लगा था। पुलिस ने इस बारे में हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज करते हुए अब डंडियों का चौक सोनारों का बास निवासी उदित चंद्र पुत्र हरीशचंद एवं शिपहाउस नागौरी गेट निवासी कपिल भाटी पुत्र किशोर सिंह को गिरफ्तार किया है। हमले से पहले रैकी करना सामने आया था। रविवार को पुलिस की तरफ से कर्फ्यू ग्रस्त इलाके में छूट प्रदान की गई थी।

सोलर प्लांट पर चोरी

शहर के निकट मथानिया कस्बे में संतोड़ाखुर्द नैरवा चारणान में लगे सोलर प्लांट से केबल और प्लेंटे चोरी हो गई। इस बारे में नैरवा चारणान के कैलाश दान पुत्र ईश्वरदान की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: