Doordrishti News Logo

ट्रक चालक की लापरवाही ने ली महिला की जान

जोधपुर,ट्रक चालक की लापरवाही ने ली महिला की जान।शहर के डीपीएस सर्किल के पास में ट्रक चालक की लापरवाही ने बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। पति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ पति की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें – जिले में 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 6 सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि मूलत: कुम्हारों की ढाणियां प्रतापगढ़ सेतरावा देचू हाल प्रणीता विहार सांगरिया निवासी नेमीचंद पुत्र जसाराम प्रजापत की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अपनी पत्नी धाई देवी के साथ में बाइक पर सवार होकर गांव जा रहा था। जब वह डीपीएस सर्किल के पास में पहुंचा तब सडक़ पर बने जंप पर गाड़ी को धीरे किया। गाड़ी धीरे करने के समय पीछे से आ रही एक ट्रक के चालक ने टक्कर मार दी। इससे पति पत्नी दोनों नीचे गिर गए। पत्नी ज्यादा चोटिल होने पर तुरंत एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने कुछ देर बाद मृत बता दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ की है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026