President Paliwal

हर घर तिरंगा,हर दिल में भारत- जिलाध्यक्ष पालीवाल

  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर मण्डल स्तर पर तिरंगा ध्वज का वितरण
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज आयेंगे जोधपुर
  • भाजपा की तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथ्यि के रूप में होंगे सम्मिलित

जोधपुर(डीडीन्यूज),हर घर तिरंगा, हर दिल में भारत-जिलाध्यक्ष पालीवाल। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर द्वारा आज ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भाजपा प्रधान कार्यालय पर विधानसभावार तिरंगा ध्वज का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को 14 अगस्त को आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा रैली में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर शहर विधायक अतुल भंसाली भी मौजूद थे।

यह भी पढ़िए – प्राइवेट बस ने ली दो जातरूओं की जान रैलिंग से टकराई बस में लगी भीषण आग,13 घायल

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि तिरंगा ध्वज वितरण अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना से जोड़ना है। अभियान के दौरान कार्यकर्ता स्थानीय बाजारों, कॉलोनियों और मोहल्लों में घर-घर जाकर तिरंगा भेंट किया जायेगा और ‘हर घर तिरंगा,हर दिल में भारत’ का संदेश दिया जायेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने बताया कि आज 14 अगस्त 2025 को दोपहर 3 बजे गांधी मैदान से भव्य तिरंगा रैली का आयोजन होगा,जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रैली के मुख्य अतिथि के रूप में मौजुद रहेंगे। रैली गांधी मैदान से आरंभ होकर सरदारपुरा,गोल बिल्डिंग होते हुए जालोरी गेट पर सम्पन्न होगी।

विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

मारवाड़ पेडियाट्रिक सोसाइटी के डॉ.रमेश बाहेती बने अध्यक्ष

January 26, 2026

महावीरपुरम में हर्षोल्लास से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

January 26, 2026

राष्ट्रीय अस्मिता के प्रतीक: संविधान,राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान

January 26, 2026

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल मुख्य होंगे अतिथि

January 26, 2026

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में आकर्षक रोशनी

January 26, 2026

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जीवंत हुई राजस्थानी संस्कृति

January 26, 2026

गणतंत्र दिवस का जिलास्तरीय समारोह उम्मेद स्टेडियम में होगा

January 26, 2026

शादी समारोह में आए बावर्ची की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत

January 26, 2026

सखी केंद्र में आकर भतीजी के सामने भाई की पत्नी से आपत्ति जनक हरकतें,केस दर्ज

January 26, 2026