Doordrishti News Logo

जोधपुर, सावन के तीसरे सोमवार के शुभ अवसर पर महामंदिर रेल्वे स्टेशन के आगे स्थित श्री चमत्कारी गणेश मंदिर में पर्यावरण, जल स्तर, हरियाली, छाया व शुद्ध ऑक्सीजन बढ़ाने के उद्देश से महामंडलेश्वर स्वामी डॉ शिव स्वरूपानंद सरस्वती, रातानाडा गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी महेश आबोटी, एडीएम मुकेश कलाल, एडवोकेट विजय शर्मा ने शिव का प्रिय बिल्ब वृक्ष, आवला, पीपल का विधिवत मंत्रोंचार फूल माला कुकु मोली से पूजन कर लगाए। विजय शर्मा ने बताया कि श्री चमत्कारी गणेश मंदिर जोधपुर का प्राचीन मंदिर में से एक है। इसके पास ही बन रहे नए मंदिर परिसर में वृक्ष लगाए गए।

सावन सोमवार चमत्कारी गणेश

इस मौके पर डॉ स्वामी शिव स्वरूपानंद सरस्वती व गणेश मंदिर पुजारी महेश आबोटी ने सभी को आशीर्वाद प्रदान कर सभी से वृक्ष लगाने की अपील की। उन्होंने कहा की सभी आमजन जीव जंतु पशु पक्षी के आहार जल छाया हवा ऑक्सीजन हेतु ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगा कर प्रकृति की व्यवस्था बनाए रखें ताकि सभी सुरक्षित व स्वस्थ रह सकें।
मंदिर के पुजारी एसएन तिवारी ने सभी अथितियों का स्वागत किया व प्रसाद वितरण कर आभार प्रकट किया। वृक्षारोपण में दिलीप बंजारा, सुनीता डागा, राजकुमार चन्डक, धर्मवीर परिहार, भरत व अन्य भक्त जन का सहयोग रहा।

ये भी पढें – हरियाली अमावस्या पर आयोजित सावन उत्सव में सजी धजी महिलाओं की मस्ती

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026