Doordrishti News Logo

महिला छात्रावास में किया वृक्षारोपण

जोधपुर,महिला छात्रावास में किया वृक्षारोपण। राजस्थान मेघवाल परिषद जिला शाखा जोधपुर के तत्वाधान में आज झालामंड स्थित महिला छात्रा वास में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लाला राम हिंगडा की तरफ से पौधे उपलब्ध करवाए गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सोहनलाल लखानी,महासचिव लुभाष चन्द राठौर,उपाध्यक्ष गोपा राम जोगचंद,एमआर लिखनिया,सम्पत मेघवाल,एमआर डांगी,मोहन लाल पारखी,भीखा राम चिनिया,हीरा राम राठौर एमआर मकवाना,जगदीश चौहान,मधुसूदन मेघवाल,जय प्रकाश मकवाना,बंशी लाल जोगचन्द,कालू राम कडेला,मोहन राम मरवन,डीआर परिहार, कोषाध्यक्ष भंवरलाल बोस, जीवन पंवार,सोमा राम पंवार,जीया राम बारूपाल व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पौध रोपण किया।

यह भी पढ़ें- युवक के बैंक खाते से 1.47 लाख पार

इसके उपरांत महिला छात्रावास की प्रगति पर चर्चा की गई जिसमें निर्णय लिया गया की हॉल की जो घोषणा 31मई से पूर्व की गई है उनको बकाया संपूर्ण राशि(पूर्व घोषणा अनुसार पांच लाख तक) 15 अक्टूबर तक जमा करानी होगी तथा जो भी नई घोषणा होगी उसकी राशि 7.50 लाख प्रति हॉल पूर्व निर्णयानुसार ही रहेगी। मीटिंग के अंत में सम्पत लाल मेघवाल अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने धन्यवाद पारित किया।

न्यूज़ एप यहां से इंस्टॉल करें http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: